रणबीर कपूर की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” का ट्रेलर आउट

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer:

फिल्म निर्देशक लव रंजन, प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन करने के बाद एक बार फिर से आपके सामने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” लेकर हाजिर हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। दिसंबर 2019 में घोषणा की गई थी कि रंजन एक रोमांटिक-कॉमेडी “तू झूठी मैं मक्कार” का निर्देशन करेंगे। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का ट्रलेर रिलीज कर दिया है।

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है, वहीं डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर को रणबीर के माता-पिता के रूप में लिया गया है। इस फिल्म से बोनी कपूर अभिनय की शुरुआत कर रहे है।

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer- “तू झूठी मैं मक्कार” का ट्रेलर आधुनिक समय की डेटिंग को ट्रैक करता है। जिसमें रोमांटिक रिश्तों को मज़ेदार तरह से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में एक नया मोड़ तब आता है, जब रोमांटिक रिश्तों की दुनिया में होरो को एक योग्य रोमांटिक प्रतिद्वंद्वी मिलती है। जैसा कि लव रंजन की फिल्मों में एक्सर आज के प्यार की परिभाषा को नए अंदाज में दिखाया जाता है। इस बार भी फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” भी इसी ट्रेक पर चलती हैं।

ट्रेलर में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फिल्म की कहानी ऐसे कपल की है जो प्यार तो करना चाहता है लेकिन साथ नहीं रहना चाहता है। ट्रेलर में रणबीर कहते है कि आजकल रिलेशनशिप में घुसना आसान है, लेकिन उसमें से निकलना उतना ही मुश्किल। रिश्ता जोड़ना आसान है, लेकिन तोड़ना मुश्किल।

ट्रेलर में दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान स्टैंड-अप किंग अनुभव सिंह बस्सी ने खींचा है। वो फिल्म में रणबीर कपूर के दोस्त के किरदार में हैं। ट्रेलर में भी बस्सी के मजाकिया वन लाइनर्स सुनने को मिले हैं। फिल्म में प्रीतम ने संगीत दिया है, वहींं गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। ट्रेलर में भी अरिजीत सिंह के गाने का मैजिक देखने को मिला है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ये रॉम-कॉम फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में रिलीज होगी।

More Like This

गॉडज़िला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर रिव्यू

Movie Review: गॉडज़िला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर निर्देशक: एडम विनगार्ड कथा: टेरी रोसियो, माइकल डी, डैक शील्ड्स पटकथा: एरिक पीयर्सन, मैक्स बोरेनस्टीन कलाकार: रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी...

Merry Christmas Review: सस्पेंस से भरी अनोखी लव स्टोरी है कैटरीना-विजय की “मेरी क्रिसमस”

Merry Christmas Review: श्रीराम राघवन फिल्म बदलापुर और अंधाधुन जैसी उम्दा फिल्म देने के बाद अब साल 2024 में फिल्म मेरी क्रिसमस लेकर आ...

द सेवेन समुराई से प्रेरित है “ज़ैक स्नाइडर की रिबेल मून”

रिबेल मून रिव्यू  अमेरिकी फिल्म निर्देशक ज़ैक स्नाइडर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डॉउन ऑफ द डेड से की थी. यह 1978 में आई...

Get notified whenever we post something new!