पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2) रिव्यू:
कास्ट: विक्रम, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज आदि
निर्देशक: मणिरत्नम
रेटिंग: 4 (5 में से)
मणिरत्नम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पोन्नियिन सेल्वन को बनाने के लिए कई सालो से प्रयास कर रहे थे, वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को दर्शको तक सितंबर 2022 में पहुचांने में सफल रहे थे। पोन्नियिन सेल्वन इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, जिसे काल्की कृष्णमूर्ती ने लिखा है। आज इसके दूसरे पार्ट को भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले पार्ट को लोगो ने काफी पसंद किया था।

पोन्नियिन सेल्वन 2 की कहानी-
पोन्नियिन सेलवन-2 (पीएस-2) की एक शानदार फिल्माए गए घुड़सवारी वाले सीन के साथ होती है, जिसमें दर्शकों को अनाथ लड़की नंदिनी और युवा आदित्य करिकलन की पहली मुलाकात को दिखाया जाता है।
नंदिनी राज्य में भटक जाती है और चोल राजकुमार आदित्य करिकलन की नजर उस पर पड़ती है। फिल्म में इसके बाद कई साजिशों, आपसी झगड़ों और गुप्त संबंधों को दिखाया जाता है, जो राज्य को खतरे में डालते हैं।

इसके बाद अरुणमोझी वर्मन (जयम रवि) और वल्लवरायन वंधियादेवुडु (कार्थी) का जहाज़ डूबने की खबर आती है। सब समझते हैं कि वो और वंदितेवन नहीं रहे है। दूसरी ओर चोल साम्राज्य के प्रति षड़यंत्र गहरा रहा है।
जिन्हें एक गूंगी महिला मंधाकिनी (ऐश्वर्या राय) द्वारा बचा लिया जाता है। इस घटना के बाद लंका में बुद्धों द्वारा अरुणमोझी वर्मन का इलाज किया जाता है।

वहीं दूसरी तरफ रानी नंदिनी (ऐश्वर्या राय), पांड्यों के साथ मिलकर चोल वंश को खत्म करने की साजिश कर रही है।
वो चोल राजवंश के मुखिया आदित्य करिकलन (विक्रम) की जगह मधुरंताकुडु (रहमान) को चोल साम्राज्य का राजा बनाने की कोशिश कर रही हैं।
मंधाकिनी (ऐश्वर्या राय) कौन है, और उसका रानी नंदिनी (ऐश्वर्या राय) से क्या संबंध है, दोनो एक समान दिखती हैं। इसके पिछे क्या क्या रहस्य है? क्या अरुणमोझी चोल वंश में वापस आ पाएंगे? फिल्म देखने पर आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

पोन्नियिन सेल्वन 2 का स्क्रीनप्ले-
मणिरत्नम ने फिल्म का स्क्रीनप्ले एलंगो कुमारवेल और बी. जयमोहन के साथ मिलकर इसे लिखा है। मणिरत्नम ने इस पर काफी
बारीकी से काम किया है। फिल्म भव्य और विशाल सेट से सजी है। किरदारों ने शानदार वेशभूषा एंव भारी भरकम ज्वैलरी पहनी है, जिससे चोल सम्राज्य सजीव लगता है। फिल्म का स्क्रीन प्ले इतना अच्छा है कि दर्शकों खूद को सीधे उस काल में पाते हैं, जब चोल सम्राज्य का शासन था।
पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2) कास्ट: अभिनय-
फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। निर्देशक मणिरत्नम ने सभी से अच्छी तरह काम लिया है। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थि, तृषा और ऐश्वर्या रॉय, शोभिता धुलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी आदि ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है।

पोन्नियिन सेल्वन 2 का संगीत-
पोन्नियिन सेलवन के दोनों भागों में ए. आर रहमान ने संगीत दिया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म का आकर्षण हैं। एआर रहमान के गाने अच्छे हैं।
पोन्नियिन सेल्वन 2 सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स आदि-
तकनीकी रूप से पोन्नियिन सेलवन 2 एक शानदार फिल्म है। प्रोडक्शन डिजाइन उत्तम क्वालिटी के हैं। इसका श्रेय थोटा थरानी को जाता है। रवि वर्मन की सिनेमेटोग्राफी अच्छी है। निर्देशक मणिरत्नम ने सीक्वल पर अच्छा काम किया है। फिल्म में ड्रामा और अच्छा प्रदर्शन है, वहीं फिल्म की गति थोड़ी धीमी है। जिसका कहानी पर प्रभाव पड़ता है। फिर भी पोन्नियिन सेलवन 2 निश्चित रूप से पहले भाग से बेहतर है। रवि वर्मन की सिनेमेटोग्राफी अच्छी है।

पोन्नियिन सेलवन 2 एक अच्छी सीक्वल है जो काफी दिलचस्प हैं। पीएस 2 पहले पार्ट की तुलना में निश्चित रूप से बेहतर है। अगर आप पीरियड ड्रामा फिल्म देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए है।
ये भी पढ़े:
- Agent Trailer: ऐजेंट ट्रेलर में धांसू एक्शन करते दिखे अखिल अक्किनेनी
- Viduthalai Part 1 Review: एक बार फिर दर्शको पर चला वेट्रीमारान का जादू, फिल्म को बताया मास्टरपीस
- शाकुंतलम मूवी रिव्यू: बेकार VFX और कहानी के कारण दर्शको को कुछ खास पसंद नहीं आई शाकुंतलम
- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: साउथ इंडियन स्टाइल में एक्शन करते दिखे दबंग अभिनेता
- RRR: ऑस्कर 2023 में RRR के Naatu Naatu को मिला ऑस्कर
- Miss Shetty Mr Polishetty: अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलिशेट्टी की नई फिल्म का टाइटल आनाउंस

