Agent Trailer: ऐजेंट ट्रेलर में धांसू एक्शन करते दिखे अखिल अक्किनेनी, 28 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

Agent Trailer:

अखिल अक्किनेनी के फैंस जिस दिन का इंतजार कर रहे थे आखिर वो दिन आ ही गया। अखिल की अपकमिंग पेन इंडिया फिल्म ऐजेंट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर काकीनाडा में फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी ने किया है। फिल्म का निर्माण एके एंटरटेनमेंट और सुरेंद्र 2 सिनेमा द्वारा किया गया है। फिल्म को गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स और बी4यू फिल्म्स डिस्ट्रीब्यूट कर रही हैं।

Agent Trailer

Agent Trailer: कैसा है ट्रेलर

ऐजेंट के ट्रेलर की शुरुआत “Why do you want to be an agent”? (“आप एक एजेंट क्यों बनना चाहते हैं”?) डायलॉग से होती है। अखिल के कुछ एक्शन सीन के बाद हमें विलन डिनो मोरिया दिखते हैं। इसके साथ ही मैमोटी और अन्य कास्ट की झलक भी दिखती है। अखिल उर्फ ​​एजेंट को “द गॉड” (डिनो मोरिया) की तलाश करने की जिम्मेदारी दी जाती है। “द गॉड” एक क्राइम सिंडिकेट चलाता है। मैमोटी को अखिल के बॉस के रुप में दिखाया गया है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब मैमोटी ही अखिल को जान से मारने का आदेश दे देते हैं।

Agent Trailer

ट्रेलर में एक्शन सीन की भरमार है। हिप हॉप तमिज़ा का बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है। प्रोडक्शन वैल्यू अच्छी है, अखिल की स्क्रीन प्रजेंस कमाल की है। मामूट्टी आकर्षित करते हैं। ट्रेलर के एंड में अखिल का मशीन गन वाला सीन विक्रम और कैथी का याद दिलाता है।

Agent Trailer
क्या है फिल्म की कहानी-

फिल्म की कहानी एक रॉ एजेंट जोनाथन राज शेखावत “एजेंट जॉनी” के इर्द गिर्द घूमती है। जिसे बुडापेस्ट में क्राइम सिंडिकेट चलाने वाले “द गॉड” को पकड़ने का काम सौंपा गया है, लेकिन उसके मास्टर एनएसजी कर्नल महादेव अधिकारियों को उसे खत्म करने का आदेश देते हैं, जिसके बाद एजेंट जॉनी मामले की जांच करना शुर कर देता है, कि आखिर मामला क्या है। उसके बॉस ने उसे मारने का आदेश क्यो दिया है।

फिल्म में एजेंट जॉनी का किरदार अमेरिकी-जर्मन फिल्म जेसन बॉर्न से प्रेरित थी, दिसंबर 2020 में, मॉडल साक्षी वैद्य को फिल्म में महिला प्रधान किरदार के लिए साइन किया गया। पहले फिल्म में मोहनलाल को एक जासूस की भूमिका के लिए संपर्क किया, उनके रिजेक्ट करने के बाद उपेंद्र पर विचार किया गया,
अन्त में इस किरदार के लिए मामूट्टी को साइन कर लिया गया। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़े:

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here