Viduthalai Part 1 Review: एक बार फिर दर्शको पर चला वेट्रीमारान का जादू, फिल्म को बताया मास्टरपीस

Viduthalai Part 1 Review ( विदुथलाई पार्ट 1 रीव्यू )-

भारतीय सिनेमा में एक से बढकर एक फिल्म निर्देशक हैं, जो वर्ल्ड क्लास फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ सालो में साउथ सिनेमा ने ना सिर्फ अच्छी फिल्में दी है। बल्कि अपनी फिल्मों से विश्व स्तर पर पहचान भी बनाई है। एस. एस. राजामौली की आर आर आर ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया।, वहीं ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने दर्शको को अपनी संस्कृती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। इस तरह की फिल्में बनाने के लिए वेट्रीमारान को भी जाना जाता है।
वेत्रिमारन ने पोलाधवन (2007) से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्हें आदुकलम, असुरन, वडा चेन्नई आदि फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्म
आदुकलम (2011) ने छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों का निर्माण उनकी प्रोडक्शन कंपनी ग्रास रूट फिल्म कंपनी के तहत किया गया है। वहीं उनकी 2019 में रिलीज हुई फिल्म असुरन को तमिल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म विदुथलाई पार्ट 1 भी उसी तरह की फिल्म है। फिल्म का डिटेल रीव्यू नीचे दिया गया है।

Viduthalai Part 1 Review ( विदुथलाई पार्ट 1 रीव्यू )

Viduthalai Part 1 Review ( विदुथलाई पार्ट 1 रीव्यू ): स्टार कास्ट-

वेट्रीमारान निर्देशित विदुथलाई पार्ट 1 में मुख्य भूमिका में अभिनेता सूरी है। सूरी फिल्म में हिरो के किरदार में हैं, वहीं विजय सेतुपति को निगेटिव किरदार में दिखाया गया है। विजय और सूरी के अलावा फिल्म में प्रकाश रा ज, गौतम वासुदेव मेनन, भवानीश्री और राजीव मेनन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी लेखक जयमोहन की लघु कथा थुनैवन से प्रेरित है। फिल्म में इलियाराजा का स्कोर है। वेलराज ने फिल्म की शूटिंग की है। फिल्म का निर्माण आरएस इंफोटेनमेंट ने किया है।

Viduthalai Part 1 Review ( विदुथलाई पार्ट 1 रीव्यू ): कहानी

फिल्म की कहानी एक ट्रेन हादसे से शुरु होती है। फिल्म की कहानी अरुमपुरी के पहाड़ी गांव में सेट हैं। जहां सरकार खदान बनाने की योजना बना रही है। लेकिन पेरुमल वाथियार (विजय सेतुपति) के नेतृत्व में पीपुल्स फोर्स नामक एक संगठन ने खदान के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हथियार उठा लिए हैं। वहीं कुमारसन ( सूरी ) की पुलिस टीम में एक ड्राइवर के रूप में पोस्टिंग होती है। कुमारसन को गांव के लोगों की मदद करने के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। गांव के लोगों की मदद करने पर उसे दंड भी दिया जाता है। उसकी दोस्ती गांव की एक महिला तमिलरसी (भवानी श्री) से होती है।

Viduthalai Part 1 Review ( विदुथलाई पार्ट 1 रीव्यू )

जिसके बाद कुमारसन ( सोरी ) को पुलिस की गंदी राजनीति का पता चलता है। दरअसल पुलिस विजय सेतुपति को गिरफ्तार करने के लिए पूछताछ करने के बहाने महिलाओं के कपडे उतारकर उनका शोषण किया जाता था। दूसरी तरफ कुमारसन ( सूरी ) का पहाड़ की महिला भवानी श्री के साथ रिश्ता विकसित होता है। वह गुप्त रूप से विजय सेतुपति और पीपुल्स फोर्स के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी इकट्ठा करता रहता है।

जब पुलिस द्वारा तमिलरसी (भवानी श्री) और गांव की अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है। तब महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से परेशान होकर कुमारसन ( सूरी ) पुलिस बलों को अपने साथ लेकर विजय सेतुपति को पकड़ने के लिए निकल पड़ता है। फिल्म की बाकी कहानी में आपको जानने को मिलेगा कि सूरी और विजय सेतुपति के बीच क्या रिश्ता है? यह फिल्म की कहानी का पहला भाग है। अगले पार्ट में फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी।

Viduthalai Part 1 Review ( विदुथलाई पार्ट 1 रीव्यू )

Viduthalai Part 1 Review ( विदुथलाई पार्ट 1 रीव्यू ): संगीत, निर्देशन और कालाकरों का कैसा रहा काम-

फिल्म में संगीतकार इलियाराजा ने एक बार फिर उत्कृष्ट ट्रैक और बैकग्राउंड स्कोर दिया है। उन्होंने इस फिल्म के लिए विशेष रूप से एकदम नया संगीत तैयार किया है। इलियाराजा के शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने फिल्म में जान डाल दी।

भले ही फिल्म का पहला भाग लंबा रहा है, लेकिन दूसरे भाग के दृश्य हमें झकझोर कर रख देते हैं। वेट्रीमारान ने फिल्म को इतने मूल तरीके से फिल्माया है कि ये फिल्म बहुत रियल लगती है। इस फिल्म का सबसे प्रभावशाली पहलू छायाकार वेलराज का काम है। पहाड़ी में बसे गांव की बस्ती को कैमरे के माध्यम से स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है।

फिल्म के शुरुआती “7-मिनट सिंगल शॉट” वाला सीन और दूसरे भाग में समुदाय में महिलाओं के खिलाफ क्रूरता वाले सीन काफी प्रभावी है। वेट्रीमारान का स्क्रीनप्ले काफी शानदार रहा है। वेट्रीमरन के डायलॉग पर थिएटर में ताली और सीटी बजी हैं। विदुथलाई पार्ट 1 में सभी कलाकारों ने उम्दा काम किया है। फिल्म को कम से कम एक बार तो आपको जरुर देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

  1. शाकुंतलम मूवी रिव्यू: बेकार VFX और कहानी के कारण दर्शको को कुछ खास पसंद नहीं आई शाकुंतलम
  2. Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: साउथ इंडियन स्टाइल में एक्शन करते दिखे दबंग अभिनेता
  3. RRR: ऑस्कर 2023 में RRR के Naatu Naatu को मिला ऑस्कर
  4. Miss Shetty Mr Polishetty: अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलिशेट्टी की नई फिल्म का टाइटल आनाउंस
  5. Zee Cine awards 2023: कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर, आलिया ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

More Like This

गॉडज़िला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर रिव्यू

Movie Review: गॉडज़िला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर निर्देशक: एडम विनगार्ड कथा: टेरी रोसियो, माइकल डी, डैक शील्ड्स पटकथा: एरिक पीयर्सन, मैक्स बोरेनस्टीन कलाकार: रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी...

Merry Christmas Review: सस्पेंस से भरी अनोखी लव स्टोरी है कैटरीना-विजय की “मेरी क्रिसमस”

Merry Christmas Review: श्रीराम राघवन फिल्म बदलापुर और अंधाधुन जैसी उम्दा फिल्म देने के बाद अब साल 2024 में फिल्म मेरी क्रिसमस लेकर आ...

द सेवेन समुराई से प्रेरित है “ज़ैक स्नाइडर की रिबेल मून”

रिबेल मून रिव्यू  अमेरिकी फिल्म निर्देशक ज़ैक स्नाइडर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डॉउन ऑफ द डेड से की थी. यह 1978 में आई...

Get notified whenever we post something new!