बुधवार, अक्टूबर 14, 2026

Miss Shetty Mr Polishetty: अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलिशेट्टी की नई फिल्म का टाइटल आनाउंस

Date:

Miss Shetty Mr Polishetty

टॉलीवुड के युवा अभिनेता वीन पोलिशेट्टी को तो आप सभी जानते होंगे। नवीन पॉलिशेट्टी एक भारतीय अभिनेता और पटकथा लेखक हैं, उन्होंने तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने 2019 की फिल्म एजेंट साई श्रीनिवास अत्रेय से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।

इस फिल्म के लिए पॉलिशेट्टी को ज़ी सिने अवार्ड्स तेलुगु- बेस्ट फाइंड ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने 2021 की कॉमेडी फिल्म जाथी रत्नालु में अभिनय किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी।

Miss Shetty Mr Polishetty टाइटल अनाउंस-

ये तो आप सभी जानते होंगे कि “नवीन पॉलिशेट्टी” की अगली फिल्म बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के साथ होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन महेशबाबू पाचीगोल्ला कर रहे है। आज फिल्म के टाइटल की घोषणा की गई है। फिल्म का टाइटल Miss. Shetty Mr. Polishetty रखा गया है। कमाल की बात ये है कि फिल्म में लीड रोल निभा रहे नवीन और अनुष्का दोनों के रियल लाइफ सर नेम को फिल्म के टाइटल के लिए यूज किया गया है।

आपको बता दें कि वीन पोलिशेट्टी से पॉलिशेट्टी और अनुष्का से शेट्टी सर नेम को मिलाकर फिल्म का टाइटल Miss. Shetty Mr. Polishetty रखा गया है। जोकि काफी दिलचस्प बात है। इस फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन के वामसी – प्रमोद कर रहे हैं।

Miss Shetty Mr Polishetty के नवीन पॉलिशेट्टी की स्ट्रगल स्टोरी-

नवीन पॉलिशेट्टी का करियर काफी इंस्पायरिंग रहा है। उनका जन्म हैदराबाद में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी मां एक बैंक कर्मचारी हैं, जबकि उनके पिता उनके पिता फार्मास्युटिकल व्यवसाय में हैं। उनका एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन हैं। दोनों भाई-बहन अमेरिका में रहते हैं।

पॉलिशेट्टी ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी भोपाल) से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया था। इसके बाद वो नौकरी के लिए इंग्लैंड चले गए, जहां उनका मन नहीं लगा, इसलिए वो अपने पिता को बिना बताए अपने देश वापस लौट आए।

उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई में एक मकान किराए पर लिया और तरह-तरह की नौकरियां करने के साथ ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। इस दौैरान उन्होंने कई नाटकों में अभिनय भी किया था।

फिल्मों में करियर-

पॉलिशेट्टी के करियर का फर्स्ट फेज-

2012 में रिलीज हुई शेखर कम्मुला की कमिंग ऑफ एज ड्रामा फिल्म “लाइफ इज़ ब्यूटीफुल” में नवीन पॉलिशेट्टी को एक छोटा सा किरदार निभाने का मौका मिला था। जिसके बाद 2014 में वो महेश बाबू-स्टारर 1: नेनोक्कादीन में एक छोटे से किरदार में दिखाई दिए थे।

इन फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें अच्छे और लीड रोल करने का मौका नहीं मिल रहा था। उनके प्रोजेक्टस में से कुछ को रद्द कर दिया गया और कुछ में उन्हें किसी दूसरे अभिनते ने रिप्लेस कर दिया। जिससे निराश नवीन पॉलिशेट्टी ने मुंबई का रुख किया, वहां जाकर वो फिर से थिएटर करने लगे।

इसके साथ ही इस बार उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया। जिसके बाद वो यूट्यूब के लिए ऑल इंडिया बकचोद के साथ जुड गए। नतीजा यह निकला कि उनका वीडियो होनेसट कैंपस सिलेक्शन काफी वायरल हुआ जिसके लिए उन्हें लिए व्यापक प्रतिक्रिया मिली थी।

पोलिशेट्टी के करियर का सेकंड फेज-

यूट्यूब पर पहचान बनाने के बाद नवीन पॉलिशेट्टी ने स्वरूप आर.एस.जे. के साथ मिलकर एक फिल्म की कहानी पर काम किया था। फिल्म का टाइटल था “एजेंट साई श्रीनिवास अत्रेय”। फिल्म को 2019 में रिलीज किया गया था।

फिल्म के लिए उन्हें ज़ी सिने अवार्ड्स तेलुगु – बेस्ट फिल्म ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीता था। इस फिल्म की सफलता के बाद हिंदी फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म छिछोरे के लिए सम्पर्क किया था। इस तरह से पॉलिशेट्टी ने
नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।

फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद वो 2021 की कॉमेडी फिल्म जाथी रत्नालु में दिखाई दिए थे। फिल्म इतनी सफल रही थी कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

नवीन पोलीशेट्टी की अपकमिंग फिल्म-

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि नवीन पॉलिशेट्टी की अगली फिल्म यूवी क्रिएशंस के साथ है। जिसमें उनके अपोजिट लीड रोल में अनुष्का शेट्टी है। फिल्म एज गैप पर आधारित रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म के मैकर्स ने फिल्म के टाइटल की घोषणा की है। फिल्म का टाइटल “मिस शेट्टी मिस्टर पॉलिशेट्टी (Miss Shetty Mr Polishetty) ” रखा गया है।

Miss Shetty Mr Polishetty के मेकर्स ने फिल्म से पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें अनुष्का को “हैप्पी सिंगल” नामक एक किताब पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि नवीन की हुडी पर रेडी टू मिंगल लिखा है। अनुष्का यूनाइटेड किंगडम से है, जबकि नवीन हैदराबाद में साइबर टावर के सामने किसी घर की छत पर बैठे दिख रहे हैं।

यूवी क्रिएशंस फिल्म का निर्माण कर रही है, वहीं इसके निर्देशक हैं-महेश बाबू पी। फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है। फिल्म को गर्मियों में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

द केरल स्टोरी रिव्यू: दर्शको को पसंद आई अदा शर्मा की ‘द केरला स्टोरी’, बोले- एजेंडा नहीं है ये फिल्म

द केरल स्टोरी रिव्यू: फिल्म- द केरल स्टोरी निर्देशक- सुदीप्तो सेन कास्ट-...