Salaar Part 1: Ceasefire: प्रभास की ‘सालार पार्ट- 1: सीजफायर’ का दमदार टीजर रिलीज, प्रभास के एक्शन ने उड़ाए लोगों के होश

सालार पार्ट- 1: सीजफायर टीजर में दिखा प्रभास का दमदार अवतार –

एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार का टीजर आज सुबह रिलीज कर दिया गया है। बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी ब्लॉकबस्टरफिल्में देनें वाले प्रभास की पिछली फिल्में ‘साहो’, ‘राधे श्याम’ और ‘आदिपुरुष’ आदि दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। अब दर्शकों को उनकी सालार से उम्मीदें हैं। सालार का निर्देशन KGF और KGF 2 के डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। टीजर देखने के बाद पब्लिक के होश उड़ा गए हैं।

सालार पार्ट- 1: सीजफायर टीजर:

सालार का टीजर आज सुबह रिलीज कर दिया गया है। इस एक्शन-थ्रिलर मूवी को Hombale Films ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासिन, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी और रामचंद राजू आदि कलाकार अहम किरदार में हैं। फिल्म का टीजर टीनू आनंद के साथ शुरू होता है। जिन्हें कुछ लोगों ने हथियारों के साथ घेरा हुआ है। इस सीन में टीनू एक डायलॉग बोलते हैं।

टीजर शुरू होते ही देखते है कि टीनू आनंद की कार को काफी सारे लोगों ने घेर रखा है। टीनू आनंद खड़े होते हैं और काफी स्वैग के साथ कहते हैं, ‘सिंपल इंग्लिश, नो कंफ्यूजन। लायन, चीता, टाइगर एलिफेंट…. वेरी डेंजरस। बट नॉट इन जुरासिक पार्क…. रिगार्डिंग देट पार्क, देयर इज ए…।’ इसके बाद प्रभास का पहला शॉट दिखता है, जिसके बाद काफी सारे शॉट्स दिखते हैं। फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।

कब रिलीज होगी फिल्म:

फिल्म में प्रभास को ठीक से दिखाया नहीं गया है। टीजर में प्रभास को बैक साइड़ से दिखाया गया है। टीजर में कुछ एक्शन सीन्स में प्रभास ब्लर दिख रहे हैं। हालांकि टीजर के लास्ट में पृथ्वीराज का लुक पूरी तरह से रिवील किया गया है। ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ का निर्माण होम्बले फिल्म्स कर रही है। फिल्म प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, श्रिया रेड्डी, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, टीनू आनंद आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर, 2023 को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी के साथ 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़े:

Rajan Chauhan
Rajan Chauhanhttps://unfoldednow.com/
राजन चौहान, एक पेशेवर कंटेंट और स्टोरी राइटर, जिनका जेम्स कैमरन और एसएस राजमौली के प्रति उत्साह और प्रेम निरंतर बढ़ता है। सिनेमा के आलेखिकी स्वरूप के साथ, उनकी कहानियाँ अनूठी भाषा में बोलती हैं। विभिन्न मीडिया हाउसेस और न्यूज पोर्टल्स के साथ किए गए अनुभव ने उन्हें एक स्थिर स्थान पर पहुंचाया है। राजन की कहानियाँ व्यापक हैं, जो विभिन्न दृष्टिकोणों से जीवन की रूचियों को छूने का प्रयास करती हैं। उनका क्रिएटिव साहस, उत्कृष्टता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है, जो हमेशा सुन्दर कहानीबद्धता के आयाम को प्रमोट करता है।

More Like This

गॉडज़िला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर रिव्यू

Movie Review: गॉडज़िला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर निर्देशक: एडम विनगार्ड कथा: टेरी रोसियो, माइकल डी, डैक शील्ड्स पटकथा: एरिक पीयर्सन, मैक्स बोरेनस्टीन कलाकार: रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी...

Merry Christmas Review: सस्पेंस से भरी अनोखी लव स्टोरी है कैटरीना-विजय की “मेरी क्रिसमस”

Merry Christmas Review: श्रीराम राघवन फिल्म बदलापुर और अंधाधुन जैसी उम्दा फिल्म देने के बाद अब साल 2024 में फिल्म मेरी क्रिसमस लेकर आ...

द सेवेन समुराई से प्रेरित है “ज़ैक स्नाइडर की रिबेल मून”

रिबेल मून रिव्यू  अमेरिकी फिल्म निर्देशक ज़ैक स्नाइडर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डॉउन ऑफ द डेड से की थी. यह 1978 में आई...

Get notified whenever we post something new!